Hindi News / रांची जिला में 99.20 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण,31,227 मतदाताओं ने किए सबमिट

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 : रांची जिला में 99.20 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण,31,227 मतदाताओं ने किए सबमिट

Edited By:  |
vishesh gahan punrikshan (sir)-2026

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिला में Enumeration Form के वितरण, डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन का कार्य मिशन मोड में जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।

24 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से अब तक 26,53,391 (99.20%) एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। वहीं, 20,06,577 (75.02%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है. इसके अतिरिक्त 17,69,243 (88.17%) फॉर्म का BLO द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। अब तक 31,227 मतदाताओं ने खुद ऑनलाइन माध्यम से भी Enumeration Form जमा किए हैं.

विधानसभावार प्रगति इस प्रकार है-

58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 2,19,083 मतदाताओं में से 2,19,010 (99.97%) एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, 1,81,032 (82.63%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 1,71,463 (94.71%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां 225 फॉर्म नागरिकों द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 2,28,227 (99.94%) फॉर्म का वितरण, 1,91,316 (83.78%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 1,79,192 (93.66%) फॉर्म का सत्यापन किया जा चुका है। यहां 859 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र में 3,87,292 (99.96%) फॉर्म का वितरण, 2,95,834 (76.36%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 2,71,174 (91.66%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां 3,056 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

63-रांची विधानसभा क्षेत्र में 3,89,474 (98.66%) फॉर्म का वितरण, 3,07,191 (77.81%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 2,11,717 (68.92%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 8,473 फॉर्म नागरिकों द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

64-हटिया विधानसभा क्षेत्र में 5,41,907 (98.53%) फॉर्म का वितरण, 3,52,777 (64.14%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 3,13,546 (88.88%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां 9,910 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जो जिले में सर्वाधिक है।

65-कांके विधानसभा क्षेत्र में 4,96,053 (98.69%) फॉर्म का वितरण, 3,51,355 (69.90%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 3,16,159 (89.98%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां 7,828 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

66-मांडर विधानसभा क्षेत्र में 3,91,428 (99.74%) फॉर्म का वितरण, 3,27,072 (83.34%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 3,05,992 (93.55%) फॉर्म का सत्यापन किया गया है। यहां 876 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं BLO को शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है,वे अविलंब अपने संबंधित BLO अथवा ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं।