Live

गजराज का आतंक

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:- लोहरदगा के कुडू प्रखंड के टीकों अंबाटोली में हाथियों के झुण्ड ने क‌ई घरों को नुकसान पहुंचाया हैं साथ ही उनके फसलों को भी बर्बाद कर दिया हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत में हैं। लोहरदगा में कुडू प्रखंड से सटे चंदवा थाना क्षेत्र मेंहाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर शाम लगभग आठ बजे हाथियों का झुंड कुडू प्रखंड से सटे चंदवा प्रखंड के गोली पाहन टोली पहुंचा। पाहन टोली में गेंदा पहान के घर को तोड़ने को प्रयास किया. इसी बीच वहां ग्रामीण मशाल लेकर जमा हो गये।ग्रामीणों ने बताया कि भय के कारण छुपकर रात भर जाग कर पहरा कर रहे हैं।



हाथियों को किसी तरह आग जलाकर रात में हीं गॉंव से बाहर जंगल की ओर भ‌गाया जाता है मगर फिर से वापस आ जा रहे हैं। हाथियों का झुंड लगभग 15 से 20 की संख्या में है जो दो भागों में बंटकर जंगल की ओर चले गए। प्रभावित ग्रामीणों जिनका सर्वाधिक नुकसान हुआ धनेश्वर ऊरांव, रोहित मुंडा, जगरनाथ मुंडा,सुकरा मुंडा हैं। ग्रामीणों का दर्द यह है कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। सुचना देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया हैं। वन विभाग को भी सूचना दी गई हैं मगर कुडू वन विभाग की टीम सिर्फ खानापूर्ति कर वापस लौट गई। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें