विधायक की बिगड़ी तबियत : पूर्णिमा साहू TMH में भर्ती,शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना
Edited By:
|
Updated :24 Jun, 2026, 02:13 PM(IST)
जमशेदपुर:पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत इन दिनों अचानक बिगड़ गई है. पूर्णिमा साहू टीएमएच के सीसीयू में भर्ती है. लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है. विधायक के अस्वस्थ्य होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है और उनके शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं.