Live

विधानसभा उपचुनाव वोटिंग

1 बजे तक मोकामा में 34 फीसदी मतदान, गोपालगंज में लगभग 30 % पोलिंग

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :बिहार में दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मतदाता बढ़चढ़ कर वोटिंग प्रकिया में हिस्सा ले रहे हैं। वोटिंग के बीच निर्वाचन आयोग ने एक बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 1 बजे तक एवरेज 31.90 फीसदी मतदान हुआ है। मोकामा में जहां 34.26 फीसदी वोटिंग हुई है वहीं गोपालगंज में अब तक 29.90 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

इस बीच मोकामा विधानसभा के घोसवरी प्रखंड के ईसानगर बूथ संख्या - 282 पर दो गुटों के बीच झड़प की खबर है। झड़प के बाद इलाके में तनाव पसर गया है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को तुरंत काबू में किया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। वहीं वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

वहीं बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि शाम तक मतदान शांतिपूर्ण रहेगा। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से कुछ शिकायतें आई थी जिनका निवारण कर दिया गया है।हर बूथ पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें