उत्पाद विभाग की छापेमारी : धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान,मौके से एक गिरफ्तार
धनबाद:सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पलानी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की...उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. उत्पाद सिपाहियों की टीम ने जिला पुलिस बल के सहयोग से बलियापुर थाना क्षेत्र में पलानी स्थित शिवचरण महतो के घर पर दबिश दी. अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का भंडारण और कारोबार किया जा रहा था. छापेमारी की भनक लगते ही लोगों ने शराब भट्टी हटा लिया गया. लेकिन, मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है. छापेमारी की भनक लगते ही लोगों ने शराब भट्ठी हटा लिया. मौके पर अपेक्षित मात्रा में शराब बरामद नहीं हो सका. बावजूद इसके टीम ने तलाशी के दौरान करीब 18 से 25 लीटर नकली अंग्रेजी शराब बरामद की.
इस संबंध में उत्पाद अधिकारी जॉय हेंब्रम ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार है. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेंगे. अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.