Live

UP में IPS अफसरों का तबादला

पीयूष आनंद की ADG प्रशासन के पद पर तैनाती, प्रयागराज भेजे गये भानु भास्कर

A
Anurag Goelलेखक

LUCKNOW :योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार रात 7 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है. मंगलवार देर की रात जारी सूची के अनुसार पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक GRP से अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रशासन के पद पर भेजा गया है. इसी पद पर पहले से तैनात ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक GRP बनाया गया है.

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद मीणा को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली ज़ोन के पद पर भेज दिया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ज़ोन के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है.

वहीं पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात अलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन बनाया गया है. वहीं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज ज़ोन भेजा गया है. जबकि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली ज़ोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लोजिस्टिक्स के पद पर भेजा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें