JHARKHAND NEWS
अज्ञात वाहन ने महिला को रोदा, मौके पर महिला की हुई मौत
सरायकेला : सरायकेला के पाटा डाउन के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय महिला की हुई मौत हो गई है. बता दें की, चांडिल निवासी निखिल महतो के द्वारा पुलिस को सुचना दी गई और बताया गया कि, निखिल महतो किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे तभी पाटा डाउन के समीप एन एच 33 के बीचों बीच महिला की मृत शरीर पड़ा हुआ देखते ही उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए टोल प्लाजा के एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल लाया गया,साथ ही चांडिल थाना को सूचित किया गया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी बरुण यादव ने बताया की मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है,फिलहाल अग्रिम करवाई की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।