यूजीसी नेट-जीआरएफ परीक्षाफल
बोकारो जिले का होनहार सुजित कुमार पंडित और शहनाज फरहीन ने उत्कृष्ट अंक लाकर बढ़ाया मान
बोकारो: बोकारो जिले का होनहार युवक सुजित कुमार पंडित और युवती शहनाज फरहीन ने जिले का नाम रोशन किया है. बोकारो केगुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, इंजिनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के एमबीए सत्र 2023-25 के दोनों विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जीआरएफ की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल किया है.
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनके परिवार के साथ-साथ बोकारो जिले के लिए गर्व का क्षण है. दोनों अभ्यर्थियों ने पीएचडी कोर्स में दाखिले की योग्यता प्राप्त की है. कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने अपने छात्रों को उनकी उपलब्धी के लिये बधाई दी है.संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।