Live

अवैध शराब के खिलाफ अभियान

40 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला उत्पाद विभाग ने मेराल थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर 40लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेराल बाजार से एक और दूसरे को थाना क्षेत्र के अकलवानी गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है।

उत्पात अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेराल थाना क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध शराब का निर्माण और बेचने का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आलोक में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें