Live

उड़ गयी Twitter की Bird

आ गया Doge, सुबह-सुबह देख सब चौंके

A
Anurag Goelलेखक

DESK :मंगलवार की सुबह आंख खुली तो Twitter खोला । लेकिन ये क्या चिड़िया कहां उड़ गयी, ये कुत्ता यहां क्या कर रहा है। सभी चौंक गये आखिर हुआ क्या ट्विटर को। कोई दूसरा साइट तो नहीं खुल गया। लेकिन जब पता चला कि यहीं सच है। एलन मस्क ने ये चौंकाने वाला फैसला ले लिया है।

Twitter के मालिक और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव कर लोगों को चौंका दिया। एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया है और इसकी जगह Doge की तस्वीर लगाई है।

ट्विटर में लोगो की जगह दिख रहा कुत्ता शीबा ईनु प्रजाति का है। अपने फनी चेहरे की वजह से ये कुत्ता ढेरों सोशल मीडिया मीम्स और जोक्स में दिखता रहता है। यह कुत्ता डॉगी क्वाइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी की पहचान भी है। ये साल 2013 में एक मजाक के तौर पर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के सामने उतारी गई थी। डॉगी क्वाइन का लोगो दिखने के बाद क्रिप्टोकरेंसी में 30 परसेंट का उछाल आया है।

एलन मस्क माइक्रोब्लागिंग साइट्स पर लंबे समय से एक्टिव हैं और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ट्वीट्स भी करते रहते हैं। मस्क खुद भी डॉगीक्वाइन को सपोर्ट करते रहे हैं। ट्वीटर के लोगों में बदलाव करने के बाद एलन मस्क ने एक मजाकिया पोस्ट भी शेयर किया और अपने अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए एक मजाकिया ट्वीट किया है। इसमें एक पुलिस अफसर जो ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर है और गाड़ी में बैठा Doge कह रहा है कि 'ये पुरानी तस्वीर है।'

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें