Live

Jharkhand News

स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा :-स्वतंत्रता संग्राम के सेना नायक बुधन सिंह की 55 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जिलेवासियों ने नमन करते हुए श्रद्धंजलि दी। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में स्थापित बुधन सिंह की प्रतिमा पर स्वजनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों के साथ शहरवासियों माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक स्वर में बुधन सिंह के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व बुधन सिंह के स्वजनों ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आम-खास लोगों ने बुधन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से देश का गौरव बढ़ेगा।

बुधन सिंह को अंग्रेजी हुकूमत ने स्थानीय डाकघर,कोयल नदी पर रेलवे पुल को बम से उड़ाने की साजिश,बड़ा पोस्ट ऑफिस,लोहरदगा थाना,नदिया स्कूल का घेराव-प्रदर्शन,तिरंगा फहराने जैसे आरोप में देशद्रोह का मुकदमा की उन्हें जेल भेज दिया था। शहरी क्षेत्र के शास्त्री चौक के पीछे बुधन सिंह लेन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिलेवासियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। कुलवंशी सिंह के घर में जन्मे बुधन सिंह का बचपन अभाव और कठिनाइयों से गुजरा था। उनकी माता धनेश्वरी देवी और पिता कुलवंत सिंह सिंह ने प्रारंभ से ही उन्हें देशभक्ति की शिक्षा दी थी। बुधन सिंह ने आर्थिक बाधाओं के बावजूद असीमित साहस और जोश का परिचय दिया था। वह गांधी के अनुयायी और स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही थे। यहां तक कि टाना भगतों ने भी उन्हें अपना मार्गदर्शक मान लिया था।।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें