Jharkhand : झारखंड में बड़े पैमानों पर IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। राज्य के 56 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसको लेकर झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग के प्रभार के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव का भी प्रभार दिया गया है।
संजीव कुमार बेसरा राज्य के नए परिवहन आयुक्त
वही आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी शेखर जमुआर झारखंड के नए खेलकूद निदेशक बनाए गए हैं। संजीव कुमार बेसरा राज्य के नए परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। रविरंजन कुमार विक्रम को झारखंड का श्रमायुक्त बनाया गया है। आदित्य कुमार आनंद पशुपालन निदेशक बनाए गए हैं। कुलदीप चौधरी आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाए गए हैं। भोर सिंह यादव झारखंड के कृषि निदेशक बनाए गए हैं। अन्य आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है।
अरवा राजकमल को खान आयुक्त मिली जिम्मेदारी
इसी तरह भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों पदों के अलावा उनके पास झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है।