Hindi News / रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर आज से शुरू हुई रेल सेवा

ट्रायल हुआ सफल : रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर आज से शुरू हुई रेल सेवा

Edited By:  |
Train service started from today on Ranchi-Lohardaga-Tori railway section

लोहरदगा:-रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर बंद पड़ी रेल सेवा को बहाल करने की दिशा में रेलवे ने बड़ी पहल की है। लोहरदगा जिले के भक्सो कोई नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या115पर टावर कार और मल्टी इंजन के साथ सफल ट्रायल किया गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसी वर्ष4जनवरी से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था,जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे ने रांची से लोहरदगा के बीच रेल सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीनियर डीआरएम द्वारा आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। साथ ही टोरी से रांची के बीच भी रेल सेवा बहाल कर दी गई है,जिससे इस पूरे रेलखंड पर आवागमन सामान्य हो गया है।


रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। खासकर दैनिक यात्रियों,छात्रों और व्यापारियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस रेल सेवा के पुनः शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था।


करुणा निधि सिंह,रेलवे डीआरएम करुणा निधि सिंह ने बताया कि रेलवे ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ट्रायल किया,जो पूरी तरह सफल रहा। अब यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा बहाल कर दी गई है।

वहीं यात्रियों का कहना है कि रेल सेवा बंद रहने से काफी दिक्कत होती थी,अब शुरू होने से राहत मिली है।ट्रेन चालू होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी,हम लोग काफी खुश हैं।

कुल मिलाकर,रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र में एक बार फिर से यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई है और लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने लगी है।


लोहरदगा सेअमित वर्मा लोहरदगा