Live

RIMS पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

S
Shruti Prakashलेखक

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स में इलाजरत झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम हेमन्त सोरेन ने महालाल सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा इलाजरत सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराए जाने का निर्देश चिकित्सकों कोदिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि रिम्स प्रबंधन प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें