Jharkhand News
भाजपा में टिकट नहीं कटता दायित्व मिलता है-समीर उरांव,भाजपा प्रत्याशी
लोहरदगा:-लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के विशेष कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा लोकसभा के प्रत्याशी समीर उरांव और सांसद सुदर्शन भगत मौजूद थे लोहरदगा आगमन पर समीर उरांव का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा एलईडी प्रचार गाड़ी को क्षेत्र भ्रमण के लिए भाजपा के झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान समीर उरांव मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया भाजपा के सुदर्शन भगत का टिकट काटने पर समीर उरांव ने कहा कि परिवार में यदि दो भाई है तो एक बार एक ही को मौका मिलता है इससे किसी का अधिकार काटने जैसी बात नहीं होती इस बार पार्टी ने उनके छोटे भाई यानी कि मुझे पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है भाजपा में टिकट नहीं कटता है बल्कि दायित्व बाटे जाते हैं।
वही राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को काफी हीन भावना से देखती है। वन में रहने वाला मतलब भालू,वन में रहने वाला मतलब बंदर ऐसा वो सोचते हैं। वन में हमलोग रहने वाले है इस लिए वनवासी हैं। इस लिए कांग्रेस के लोग जंगली जानवर बोल रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।