Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक का मिला स्थान

S
Shruti Prakashलेखक

बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस, आईजी ट्रेनिंग ए विजया लक्ष्मी और अनूप टी मैथ्यू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कशिश डेस्क : केंद्र में 2006 बैच के 71 आईपीएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन
रांची: झारखंड कैडर के 2006 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के द्वारा आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों में बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस, आईजी ट्रेनिंग ए विजया लक्ष्मी और अनूप टी मैथ्यू का नाम शामिल है। इस प्रमोशन के बाद, अनूप टी मैथ्यू वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

71 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2006 बैच के आईपीएस अधिकारियों को आईजी और समानांतर रैंक के पदों पर प्रमोट करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत देशभर के कुल 71 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें झारखंड कैडर के तीन अधिकारी भी शामिल हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें