Live

मुख्यमंत्री के पहल को मिल रही सराहना

उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन के लिए हजारों की संख्या में आ रहे आवेदन

A
Akanksha Kumariलेखक

रांची:-झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहाहै।हर पैरेंट्स की ख्वाहिश है कि उनके बच्चे का एडमिशन इस स्कूल में हो। ऐसे ही एक परिजन हैं झरना कच्छप।झरना कच्छप अपनी बेटी का नामांकन अब राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए उत्कृष्ट विद्यालय में कराना चाहते हैं। ताकि उनकी बच्ची भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सके। इसके लिए उन्होंने टीवीएस उच्च विद्यालय,धुर्वा में छठी कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन दिया है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए झरना ने कहा गरीब के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने की यह पहल सराहनीय है। ऐसे ही हजारों माता -पिता और अभिभावक हैं, जो सरकार द्वारा शुरू किए गए सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों नामांकन के लिए अपने बच्चों का आवेदन जमा कर रहें हैं। मालूम हो कि झारखण्ड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार की उत्कृष्ट विद्यालय की इस ऐतिहासिक पहल को सराहा जा रहा है।


हजारों की संख्या में आ रहे आवदेन

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु17मई की शाम5:30बजे तक कुल12146उपलब्ध सीट की तुलना में अबतक29863आवेदन विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राप्त किया गया है। सबसे अधिक आवेदन देवघर से3247,पलामू से2322,लोहरदगा से2254,गिरिडीह से1708एवं रामगढ़ से1498आवेदन अबतक प्राप्त हुए हैं। राज्य के80उत्कृष्ट विद्यालयों में अबतक कुल29863आवेदन बच्चों के जमा हुए हैं।


बढ़ाई गई आवेदन जमा करने की समय सीमा

अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई है। चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा, प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगा एवं 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रारंभ होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें