Live

कल्याण पदाधिकारी के घर चोरी

चोरों ने घर में लगाई आग

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा शहर के स्टेशन रोड स्थित एक बंद घर से अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी के बाद घर को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई।



मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू तो पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। बताया जाता है की बंद घर बिहार के मुंगेर जिले में पदस्थापित जिला कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव का घर है। घटना के बाद इसकी जानकारी घर मालिक को दिया गया जिसके बाद उनके रिश्तेदार लोग पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रहे है।


घर के रिश्तेदार ने बताया की घर बंद था, चोर के द्वारा घर के खिड़की तोड़ कर पहले चोरी किया है लेकिन जाते जाते घर में आग लगा दिया गया। इसकी जानकारी घर के लोगों के द्वारा दी गई जिसके बाद हम यहां आकर अभी देख रेख कर रहे हैं।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें