Live

भगवान का भी नहीं है चोरों में डर

हनुमान मंदिर में ताला तोड़कर सामान की चोरी

A
Akanksha Kumariलेखक

धनबाद:-धनबाद में चोर पुलिस को तो छोड़िए, भगवान से भी नहीं डरते है. इसका जिता जागता सबूत देखने को मिला. धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हजारों के कीमती चांदी के सामान को चोरी कर लिया घटना की जानकारी सुबह सुबह पूजा करने के लिए आए मंदिर के पुजारी को मिली।


वही पुजारी ने इसकी लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाने को दी जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है की जोड़ाफाटक रोड स्थित हनुमान मंदिर के गेट का ताला तोड़ अंदर रखे हनुमान जी के प्रतिमा के ऊपर लगे छतरी और मुकुट,4 कंगन के साथ साथ दान पेटी और राधा कृष्ण के चांदी के प्रतिमा चोर चुरा ले गए।


चोरी की घटना के बाद पुजारी ने इसकी लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाना को दी है वहीं उन्होंने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है जहां से चोरों ने लगभग 40 से 50000 के कीमती समान चुरा लिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया बीती रात मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखें दान पेटी चांदी की छतरी मुकुट के साथ-साथ अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें