झारखंड में अपराधी बेखौफ
रेस्त्रां संचालक की होटल में घुसकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
रामगढ़:- जिले में अपराधियों का मनोबल आए दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार (6 अगस्त) को अपराधियों ने माही रेस्त्रां के मालिक है राजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने घटना को होटल में घुसकर अंजाम दिया। माही रेस्त्रां के मालिक की हत्या के बाद स्थानीय लोग और व्यवसायियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके विरोध में लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने सड़क के बीच टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। इस मार्ग से किसी भी गाड़ी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। लोगों की नाराज़गी इस बात से भी देखी जा सकती है कि लोग सड़क के बीच में बैठ गए हैं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की ।
लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द माही होटल के संचालक के हत्यारे को गिरफ्तार करे। ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।