Live

ट्रैक्टर पकड़ने पर बवाल

पुलिस ने महिला पर तो महिला ने पुलिस पर लगाए आरोप

A
Akanksha Kumariलेखक

बोकारो:-चास मुफस्सिल थाना में सोमवार की रात-एक ट्रैक्टर पकड़े जाने पर बवाल हो गया। ट्रैक्टर के मालकिन धनबाद के महुदा स्थित रामनगर लोहपिट्टी निवासी महिला रीना गुप्ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बताया है कि उनका वाहन ईंट लेकर चास आया था।


चास से वह ईंट को अनलोड कर चालक खाली वाहन लेकर घर लौट रहा था तो चास मुफस्सिल पुलिस इसे पकड़ लिया। कहा कि मालकिन को बुलाओ तभी वाहन छोड़ेंगे। वह रात में आईं। उनसे पुलिस ने अभद्र व्यवहार की। उसके साथ छेड़खानी भी की गई। इधर दूसरी ओर महिला के खिलाफ थाना के एएसआइ देवेंद्र उरांव की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ तोड़फोड़ करने के आरोप की प्राथमिकी हुई है। एएसआइ ने बताया है कि महिला ने उनकी कांड दैनिकी फाड़ दी। थानेदार के कक्ष के गेट में लगे शीशा को वह तोड़ दी। वाहन का शीशा भी फोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें