BREAKING NEWS : रांची के पिठौरिया में चोरों का आतंक, एल्बेस्टर को तोड़कर लाखों की चोरी
रांची:-पिठोरिया थाना इलाके में चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मामला पिठौरिया थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पिठौरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में घुसकर लाखों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के एल्बेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।

चोर घर में रखे कीमती जेवरात के साथ-साथ नगद और अन्य सामान भी अपने साथ ले उड़े। घटना के वक्त घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मो असलम के अनुसार, जब वे घर लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब थे।इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले को लेकर पिठौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है
फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि आखिर बंद घर भी अब कितने सुरक्षित हैं