Live

Tejashwi Yadav

चूहा नहीं पकडा रहा... अपराधियों को क्या पकड़ेगी ये सरकार? तेजस्वी यादव का नीतीश पर तीखा प्रहार

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये सरकार चूहा नहीं पकड़ पा रही है तो अपराधी क्या पकड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है। पुलिस निर्दोष लोगों को थाने बुलाकर पीट रही है, यहां तक कि महिलाओं पर भी अत्याचार हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, राज्य की कोई सुध लेने वाला नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री को बहस की दी चुनौती

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बहस की खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, अगर मंगल पांडे स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिबेट करना चाहते हैं तो जगह और समय वे तय करें, मुझे एक दिन पहले बता दें, मैं तैयार हूं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक मंच पर जहां मंत्री को बोलना चाहिए, वहां उनका मुंह नहीं खुलता।

छात्रों पर अत्याचार का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने राज्य में रोजगार और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आंदोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, जो युवा अपनी नौकरी और अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरते हैं पुलिस उनकी बेरहमी से पिटाई करती है, और मुख्यमंत्री चुप रहते हैं।

पटना से नीरज की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें