तेजस्वी का गोपालगंज रिजल्ट पर बड़ा बयान
केवल 1700 वोट से हम हारे, पिछली बार तो 40000 से हारे थे...
PATNA :बिहार विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों के आए नतीजों के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। परिणाम के लिए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दिया है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर बीजेपी की हैसियत बताने की कोशिश की है।
तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा उपचुनाव के गोपालगंज सीट के नतीजे पर कहा कि महज 1700 वोट से हमारी हार हुई है जबकि हम पिछले बार 40000 वोट से हारे थे।उन्होंने कहा कि गोपालगंज में जो बीजेपी का कोर वोटर वह कहीं ना कहीं हमारे पक्ष में आया जिस पर भारतीय जनता पार्टी दावा करती रही है। बीजेपी के लोग सोच में पड़े हुए हैं कि हमारे कोर वोटर ही टूट रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने 2 सालों में 40000 का डिफरेंस कम करके 1700 किया है। उन्होंने कहा कि हम अगली बार 20000 वोट से जीतेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा जो प्रयोग था वह पूरी तरह से सफल रहा है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ महागठबंधन के सभी नेताओं को इसके लिए बधाई देते हैं । उन्होंने सभी धर्म और सभी समुदाय के लोगों को अपनी ओर से महागठबंधन को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।