Live

तस्करों पर शिकंजा

बेरमो में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई, सुरंगें बंद

A
archana singhलेखक

बेरमो:कोयलांचल क्षेत्र के सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत सुभाषनगर के तारा मंदिर के पास जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है. बेरमो पुलिस, सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा टीम ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही कई सुरंगों को बंद कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से तस्करों द्वारा अवैध तरीके से कोयले का खनन किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके से खनन के कई सबूत भी मिले हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें