Live

T20 World Cup 2022

वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका जसप्रीत बुमराह का दर्द, BCCI का ये रहा रिएक्शन

A
Anurag Goelलेखक

DESK: भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट लगने की वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। सोमवार को BCCI ने इस बात की घोषणा की। उन्हें पीठ की चोट के कारण आईसीसी की इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे। अब इस इवेंट से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वर्ल्ड कप से बाहर होने पर मंगलवार को ट्वीट करके अपने मन की बात बताई।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा... मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार T20 विश्व कप का हिस्सा नहीं ले पाऊंगा, लेकिन अपने खास लोगों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में टीम के अभियान को समर्थन करूंगा।

वहीं बुमराह की इस ट्वीट पर बीसीसीआई का भी रिएक्शन सामने आया है। बीसीसीआई ने रिट्वीट करके लिखा..हमारा स्पीडस्टार जल्द स्वस्थ हो।

अपराजिता ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें