T-20 विश्व कप 2026 : भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला,जीत के लिए टीम इंडिया की तैयारी पूरी

Edited By:  |
t-20 visya cup-2026

रांची: आज भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांच मैच होने जा रहा है. T-20 विश्व कप 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करने का फैसला लिया था लेकिन, कुछ दिन बाद यू टर्न लेते हुए मैच खेलने के लिए राजी हो गया. हालांकि, प्रेमदासा स्टेडियम की पिच के रिकॉर्ड को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये मैच हाईस्कोरिंग नहीं होगा. वहीं, T-20 विश्व कप के फाइनल मैच में जीत के लिए दोनों ही टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. वहीं, भीरतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे.

बता दें कि T-20 विश्व कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने सात जीते हैं और एक मुकाबला पाकिस्तान ने अपने नाम किया है. पाकिस्तान ने विश्व कप में पिछली बार भारत को 2021 में 10 विकेट से हराया था. वहीं, भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए पिछले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों की रोमांचक जीत हासिल की थी.

आज होने वाले मैच में भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती खेल के मैदान में उतरेंगे.

पाकिस्तान की टीम में सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक शामिल है.