Hindi News / देवघर में एंबुलेंस बीच रास्ते में हुई खराब

स्वास्थ्य विभाग की बदहाली : देवघर में एंबुलेंस बीच रास्ते में हुई खराब

Edited By:  |
swasthya vibhag ki badhali

देवघर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आई है. जहां सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई. जिसके बाद उसे दूसरी एंबुलेंस की मदद से खींचकर गैरेज तक ले जाना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि वाहन काफी पुराना है इसलिए जर्जर हो चुका है और लगातार तकनीकी खराबी की शिकायत अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला गया. कर्मियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में मरीजों को समय पर सेवा देना मुश्किल हो जाता है. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और पीएफ कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई है.

उनका आरोप है कि महीनों से वेतन लंबित है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ गई है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.