Live

डीसी के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण

3 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई

A
Akanksha Kumariलेखक

पाकुड़:-सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रुप से संचालन के उद्देश्य सेपाकुड़ केडीसी वरुण रंजन के निर्देश पर गठित20टीमों ने3मई को जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए57शिक्षकों को आज का वेतन स्थगित करने व3शिक्षकों को निलंबित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।शहरी क्षेत्र में डीडीसी मो शाहिद अख्तर,एसडीओ हरिवंश पंडित ने महेशपुर प्रखंड,कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने लिट़्टीपाड़ा प्रखंड,डीपीआरओ डॉ चंदन ने पाकुड़ प्रखंड,कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष ने हिरणपुर प्रखंड व अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

उच्चत्तर माध्यमिक,माध्यमिक,मध्य व प्राथमिक विद्यालयों की जांच किया ग अधिकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति,बच्चों में शिक्षा गुणवत्तापूर्ण,मध्यान भोजन की पौष्टिकता,विद्यालय की साफ सफाई,पेयजल की व्यवस्था,शौचालय की साफ-सफाई का टीम द्वारा जांच किया गया।हालाँकि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत हैं।




इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें