Hindi News / पैरोल पर पहुंचीं रिया सिन्हा,पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी

सुजीत सिन्हा का आज अंतिम संस्कार : पैरोल पर पहुंचीं रिया सिन्हा,पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी

Edited By:  |
sujit sinha ka aaj antim sanskar

पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार से पहले बुधवार को भावुक दृश्य देखने को मिला. एक दिन की पैरोल पर जेल से रिहा होकर उनकी पत्नी रिया सिन्हा अपने बेटे अक्षत के साथ हुसैनाबाद स्थित आवास पहुंचीं. घर पहुंचते ही रिया सिन्हा पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी. वहीं, काले टी-शर्ट में मौजूद बेटे अक्षत भी पिता के पार्थिव शरीर के पास गमगीन नजर आया.

सुजीत सिन्हा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए परिजन, रिश्तेदार और परिचित लगातार पहुंच रहे हैं. परिवार में शोक का माहौल है और घर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

जानकारी के अनुसार,सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.