Live

सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम जोहार

गिरिडीह आवासीय परिसर में श्राद्धकर्म कार्यक्रम,नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

A
archana singhलेखक

गिरिडीह:झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम गुरूवार यानी 17 सितंबर को उत्सव उपवन स्थित उनके आवासीय परिसर में होगा. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में सियासी गलियारों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.। कार्यक्रम को लेकर चार विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं,जहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.


कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक समेत कई प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है. संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी की है.गिरिडीह के प्रमुख मार्गों पर लगे ‘अंतिम जोहार’ के कटआउट और उत्सव उपवन में लगी सुदिव्य कुमार सोनू की विशाल तस्वीर उनके प्रति लोगों की श्रद्धा और भावनाओं को बयां कर रही है. आज गिरिडीह में उन्हें अंतिम जोहार देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें