Hindi News / हजारीबाग प्रशासन की सख्त तैयारी, हर कदम पर नजर”

“हाईटेक निगरानी में रामनवमी : हजारीबाग प्रशासन की सख्त तैयारी, हर कदम पर नजर”

Edited By:  |
Strict preparation of Hazaribagh administration, monitoring every step.

डेस्क:-हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी रामनवमी को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों का खाका पेश किया। इस बार पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर पूरी तरह हाईटेक बनाई गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को पहले ही रोका जा सके।

प्रशासन के अनुसार, जुलूसों की निगरानी के लिए जियो टैगिंग और जीपीएस तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग होगी और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाएगी। जुलूसों की लोकेशन ट्रैक कर किसी भी संभावित समस्या पर तुरंत कार्रवाई की योजना तैयार की गई है। सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। गूगल अर्थ मैप के जरिए जुलूस मार्गों का विश्लेषण कर51स्थानों पर मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा10बाइक एंबुलेंस को तैनात किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर आपात स्थिति में राहत पहुंचाएंगी। भीड़ नियंत्रण के लिए शहर में10नए मंच बनाए गए हैं और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए विशेष कम्युनिकेशन सिस्टम भी तैयार किया गया है।