Live

Jharkhand News

SP ने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- झारखण्ड का गढ़वा जिला जो की तीन राज्यों से घिरा हुआ जिला है एक तरफ उत्तर प्रदेश, तो दूसरे तरफ बिहार तो तीसरे तरफ छत्तीसगढ़ की सीमा सटती है। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इन राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी सीमाओं पर चेकपोस्ट के साथ पुलिस के पदाधिकारी, जवान और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहां इन चेक पोस्ट पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा बिहार से सटे श्रीनगर और यूपी से सटे बिलासपुर एवं खोखा इंटर-स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा मादक पदार्थ, अवैध शराब, अस्पष्ट अत्यधिक धनराशि तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के अवैध परिवहन पर सभी वाहनों की जाँच हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मौके पर उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव मे किसी प्रकार की कोई दिक्क़त ना हो इसके लिए हमलोग तैयारी कर रहे है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें