Live

एक कलयुगी बेटा

बेटा ने नशा में की पिता की हत्या

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गौरगाड़ा गांव में सोमवार के रात्रि में शराब के नशे में चूर एक कलयुगी बेटे ने अपने बूढ़े बाप को लात घूसों से पीट कर हत्या कर दिया। वहीं पुलिस को जानकारी मिलने पर रंका थाना पुलिस सुबह पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वहीं बुजुर्ग के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। रात्रि गौरगड़ा गांव निवासी सकेन्द्र भुईयां रोज की तरह देशी शराब के नशे में चूर हो कर किसी बात को लेकर अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग पिता रामचंद्र भुईयां से वाद विवाद करने लगा काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

इसी दौरान गुस्सा के क्रम में सकेन्द्र अपने पिता को लात घूसों से बुरी तरह पीटने लगा परिवार के लोग बचाने के लिए आगे बढ़ते तब तक वह बेहोश हो चुका था। जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई गांव के लोगों ने घटना की जानकारी चौकीदार के माध्यम से रंका थाना को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। वहीं आरोपी बेटे को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें