Live

SIR पर घमासान

मंत्री इरफान अंसारी बोले-वास्तविक मतदाताओं का नाम हटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं,निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग

A
archana singhलेखक

जामताड़ा:हेमंत सरकार केस्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची से नाम हटाने पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने दावा किया कि फॉर्म-7 के माध्यम से करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन दिए गए हैं.उन्होंने इसे लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकार पर हमला बताते हुए निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की.

डॉ.इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए गए हैं, लेकिन जांच के दौरान कई आवेदन निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रारूप के अनुरूप नहीं पाए गए.उन्होंने कहा कि इससे मतदाता सूची को प्रभावित करने के लिए सुनियोजित तरीके से आपत्तियां दर्ज कराने की आशंका उत्पन्न होती है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फॉर्म-7 का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए.उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

उनके अनुसार,आदिवासी, अल्पसंख्यक और बीजेपी विरोधी मतदाताओं को कथित तौर पर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे जामताड़ा के लोगों में अपने नाम मतदाता सूची से हटने को लेकर चिंता का माहौल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें