Hindi News / सड़क निर्माण कंपनी के कैम्प पर हमला मामले का खुलासा, PLFI के 9...

सिमडेगा : सड़क निर्माण कंपनी के कैम्प पर हमला मामले का खुलासा, PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार

Edited By:  |
simdega

सिमडेगा:जलडेगा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कैम्प पर आगजनी की कोशिश करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.इस मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल जब्त किए हैं.

गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलडेगा थाना कांड संख्या 05/26 26 जनवरी 2026 के दिन दर्ज किया गया था. मामला लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी SRMV DP (JV) से जुड़ा है, जिसका अस्थायी कैम्प कारीमाटी पांगुर में स्थापित है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई है.

खड़े वाहनों में आग लगाने का किया था प्रयास

बता दें कि अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के उद्देश्य से कैम्प में खड़े वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया था. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशिष मिंज एवं अमित कुमार शामिल हैं.

उग्रवादी गतिविधियों पर पैनी नजर

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जलडेगा, बोलबा एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.