श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम : जमशेदपुर में 300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जमशेदपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पोटका स्थित करीब 300 वर्ष पुराने रास-बिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. खास बात यह है कि 300 साल पुराना लकड़ी से बना राधा- कृष्ण प्रतिमा यहा पर स्थापित हैं. फूल-माला, भजन-कीर्तन और घंटियों की गूंज के बीच भक्त बाल गोपाल के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में विशेष पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है.आस-पास के गांवों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ पूजा स्थल नहीं,बल्कि इलाके की आस्था का केंद्र है. पीढ़ियों से यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है. ग्रामीणों की ओर से पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा गया है. भक्ति और उत्साह का माहौल पूरे परिसर में दिख रहा है. स्थानीय ग्रामीण सह समाज सेवी निखिल मंडल और मानिक मंडल ने बताया कि यह 300 साल पुराना लकड़ी से बना राधा-कृष्ण प्रतिमा हैं, जो यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है.