Live

जदयू प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी

श्रवण कुमार बने प्रदेश महासचिव

A
Akanksha Kumariलेखक

रांची:- झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने कमिटी का विस्तार किया है। झारखंड जदयू ने प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की। इस सूची में 4 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 3 प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गये। सागर कुमार को पुनः प्रदेश प्रवक्ता तो श्रवण कुमार को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि आगे चलकर और भी लोगों को संगठन में जोड़कर कमिटी का विस्तार किया जायेगा.झारखंड को तीन प्रभारी मिले हैं और सभी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. जिला से लेकर पंचायत तक संगठन को मजबूत करना है.

नवम्बर में नीतीश कुमार का भी आगमन होगा। पांच प्रमंडल में हमारा कार्यक्रम होने जा रहा है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। झारखंड की धरती में पहली बार जदयू के विहंगम कार्यक्रम होने जा रहा है। मौजूदा समय मे संगठन मजबूती पर हमारा विशेष ध्यान है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें