Jharkhand News
झारखण्ड के गढ़वा जिले मे अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा- नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नरखोरिया गांव निवासी उमेश मेहता को अज्ञात अपराधी ने दुकान में घुसकर गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमेश मेहता को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। घायल उमेश मेहता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे,तभी एक युवक आया और सिगरेट व गुटखा मांगा। इसी दौरान अचानक उसने हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी और आर-पार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।