Hindi News / शराबबन्दी अभियान को असफल करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

शराबबंदी कानून को लेकर और बढ़ेगी सख्ती : शराबबन्दी अभियान को असफल करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

Edited By:  |
Reported By:
sharabbandi kanun ko lekar or badhegi sakhti

पटना--बिहार सरकार शराबबंदी अभियान को और सख्त करने के लिए एक्शन प्लान करने की तैयारी में है । कानून एवं विधि मंत्रालय शराबबंदी अभियान को सफल करने वाले और बड़े-बड़े शराब माफियाओं पर भी अपनी नजर रखने की रणनीति बना रही है । विधि और कानून विभाग अब शराबबंदी से जुड़े तमाम मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करके स्पीडी ट्रायल चलाकर लोगों को कानूनी कब्जे में कसने की तैयारी कर रहा है । इसको लेकर विधि मंत्रालय तमाम कानूनविद के साथ एक बैठक की है ।

जानकारी देते हुए विधि कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने कहां की शराबबंदी अभियान को और सख्त किया जाएगा और इस को असफल करने वाले लोगों पर कानूनी शिकंजा और तेज किया जाएगा ।

शराबबंदी अभियान को सफल करने वाले लोगों की सूचनाएं विधि विभाग को मिल रहा है वैसे इस गोरखधंधे में शामिल तमाम लोगों को स्पीड चलाकर उनको सजा दिलाने का काम किया जाएगा। ताकि उनको भी समझ आ सके कि शराबबंदी अभियान को सफल करना कितना घातक होता है बिहार के महाधिवक्ता ने भीविधि एव कानून मंत्री से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा है कानून एवं विधि विभाग वैसे सभी लोगों की भी डाटा खंगालने में लगा है जिनको शराब मामले में जमानत मिला है