Live

Bihar News

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस महायज्ञ की शुरुआत

A
Akanksha Kumariलेखक

बाघमारा:-बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ में सात दिवसीय श्री श्री108रामचरितमानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बड़की बौआ स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें कुल501कलश शामिल रहे।


कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।


यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ईस्ट बसुरिया निछानी जोरिया पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा कलश में जल भरवाया गया। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।


यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा सरबत का वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना की झलक भी देखने को मिली।

महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें