Live

'सेवा संकल्प अभियान' की घोषणा

जमशेदपुर में अमर बाउरी बोले-प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देशभर में हुआ व्यापक बदलाव

A
archana singhलेखक

जमशेदपुर: बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने रविवार को साकची जिला बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, बिना किसी अवकाश के उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.उनके कार्यकाल में पूरे देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. उनका समर्पण हर राजनेता के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन से ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रारंभ होगा,जो एक माह तक चलेगा. इस अभियान का उद्देश्य सेवा को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना है. यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ झारखंड प्रदेश में भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा.

अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की सशक्त अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचाना काबिले-तारीफ उपलब्धि है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें