Live

Bihar News

वरिष्ठ शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा का निधन, लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया दुःख

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार के कद्दावर शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को निधन हो गया है। ब्रजनंदन शर्मा प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

लालू और तेजस्वी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि उनके निधन का समाचार सुनकर पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,विधायक राहुल कुमार शर्मा, सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, सतीश कुमार दास ,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, प्रदेश महासचिव डॉ कुमार चंद्रदीप यादव सहित कई नेताओं ने शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ये हमेशा संघर्ष और आंदोलन करके शिक्षकों के लिए संगठन के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई और राज्य भर में शिक्षकों के लिए संगठन खड़ा किया। ईश्वर इनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे, और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें