गुप्त सूचना पर कार्रवाई
बिना पास ले जा रहे 64 मवेशी जब्त
पाकुड़:- पाकुड़ के हिरणपुर में साप्ताहिक मवेशी हाट से गुरुवार को तस्करों द्वारा करीब 64 मवेशियों को बिना पास के ले जाया जा रहा था,जिसे पशु चिकित्सक कल्पना सिंह ने गुप्त सूचना पर पुलिस के सहयोग से हिरणपुर के हाई स्कूल मोड़ के आगे मुख्य सड़क किनारे छापेमारी कर करीब 64 मवेशियों को पकड़ा। फिलहाल उन्हें मवेशी हाट में रखा गया है।जब्त मवेशियों को गौशाला भेजा जाएगा। इस दौरान हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, हाट अध्यक्ष सह सीओ मानोज कुमार शामिल थे। जानकारी अनुसार गुरुवार को हिरणपुर में साप्ताहिक मवेशी हाट काफी वर्षो से वृहद पैमाने में लगता आ रहा है, जहां हाट में पशु चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहते है। इनके द्वारा मवेशियों को जाँच कर प्रमाण पत्र शोपा जाता है। इसके अलावा एक मवेशी पर 50 रुपए की रसीद देकर पास कागजात दिया जाता है,जो सरकार के खजाने में जाता है। परंतु हाट के अंदर डेरा डाले कुछ स्थानीय बाहरी लोगों के कारण व्यापारियों की साथ मिली भगत से बिना पास के ही मवेशियों को निकाल दिया जाता है,जिससे सरकार के राजस्व को चुना लगाया जा रहा है। इधर बिना पास के मवेशियों को पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जाया जाता है। यह खेल कुछ वर्षो से काफी चल रहा है,इसी को देखते हुए नव पदस्थापित पशु चिकित्सक ने यह कार्रवाई की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। लेकिंन जिले में गौशाला नही होने के कारण जब्त मवेशियों को रखने का चिंता जताया जा रहा है। आखिर प्रति हाट ऐसी कार्रवाई की जाय तो बड़ी संख्या में जब्त मवेशियों को कहा रखा जाय यह सबसे गंभीर विषय है। ऐसे में जिला प्रशासन को जिले में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए गौशाला निर्माण करना आवश्यक होगा तब जाकर कार्रवाई होने पर मवेशी तस्करी रोका जा सकता है। ऐसे में कार्रवाई के बाद जब्त मवेशियों को रखने की चिंता जताया जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।