Live

JAC परीक्षा

मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

A
Akanksha Kumariलेखक

पलामू:-झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 6 फरवरी से शुरू हो रही झारखंड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 झारखंड वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा जो 26 फरवरी तक चलेगी। इसे लेकर पलामू जिले में लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में मैट्रिक के कुल 71 सेंटर बनाये गए है जिसमे कुल 33153 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। वहीं इंटर के छात्रों के लिए 31 परीक्षा सेंटर बनाये गए है। इसमें कला विज्ञान के 11877 , कॉमर्स के 480 और साइंस के 17399 बच्चे यानी टोटल 29759 बचे परीक्षा में भाग लेंगें। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है साथ ही मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर सभी परीक्षा सेंटरो पर 100 मीटर की दायरे में धारा 144 लगाया गया है।


वहीं आपको बता दे कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। प्रतिदिन परीक्षा के बाद रिपोर्ट सबमिट करने को कहा गया है। परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल से लेकर जिला स्तर पर डीईओ कार्यालय में परीक्षा कोषांग बनाया गया। परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी। प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी। मैट्रिक इंटर के प्रायोगिक परीक्षा 28 फरवरी से 11 मार्च तक होगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें