Live

Jharkhand News

एसडीपीओ ने लिया स्वत: प्रभार,बोले-पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की स्थापना की जा सकती है

A
Akanksha Kumariलेखक

पाकुड़:-पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किये गए डी एन आज़ाद ने गुरुवार को स्वतः प्रभार ग्रहण कर लिया है। प्रभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू हुए एसडीपीओ डी एन आजाद ने कहा कि पाकुड़ में पुलिस की साफ सुथरी छवि स्थापित करना और लोकसभा, विधानसभा चुनाव में वोटर को भयमुक्त होकर वोटिंग करने के लिए प्रेरित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


एसडीपीओ ने यह भी कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पाकुड़ में क्राइम कंट्रोल की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का काम करेंगे।उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था के संधारण और आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की दिशा में काम करेंगे। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें