शर्मनाक करतूत : गढ़वा में शिक्षा के मंदिर में अश्लील हरकत करते पकड़े गए मास्टर साहब,वीडियो वायरल
गढ़वा: झारखण्ड के गढ़वा जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है. शिक्षा के मंदिर में एक मास्टर साहब की शर्मनाक हरकतें सामने आई है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एक छात्रा के साथ ब्लैकमैलिंग कर छेड़खानी करते हुए पकड़े गए है. पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इधर, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए है. वहीं, इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं.
छात्रा को ब्लैकमेल कर विद्यालय के कमरे में की छेड़खानी
मामला केतार थाना क्षेत्र के ताली मध्य विद्यालय का है,जहां शिक्षा के मंदिर में एक मास्टर साहब अपनी सारी हदे पार करते हुए इस मंदिर रूपी विद्यालय के माहौल को गन्दा करने का काम किया है. प्रधानाध्यापक एक छात्रा को ब्लैक मैलिंग कर विद्यालय के ही एक कमरे में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़े गए. किसी ने इस अश्लील हरकत का वीडियो बना लिया. जिसके बाद मामला प्रकाश में आया.
परिजनों ने पोस्को एक्ट के तहत कराया मामला दर्ज
हालांकि, यह वायरल वीडियो एक सप्ताह पहले की है लेकिन,अब इसे वायरल किया जा रहा है.घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने केतार थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग के अधिकारी खुद मामले की सवेंदनशीलता को देखते हुए जांच करने पहुंचे.