Live

सारंडा मुठभेड़

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अभियान में शामिल जवानों को किया सम्मानित, 14 घातक हथियार

A
archana singhलेखक

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मेघाबुरु को राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्र ने ऐतिहासिक बताया. इस अभियान में शामिल जवानों को सम्मानित किया गया. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑपरेशन की समीक्षा की. इस दौरान डीजीपी ने नक्सली अभियान में जुड़े जवानों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित की.

इस दौरान डीजीपी तदाशा मिश्र ने सारंडा जंगल के अन्य नक्सलियों से मुख्य धारा में लौटने की अपील की. वहीं, सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 घातक हथियार भी बरामद किए गए है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें