Hindi News / बीजेपी नेता के घर पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

सरायकेला पुलिस को मिली सफलता : बीजेपी नेता के घर पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Edited By:  |
saraikela police ko mili safalta

सरायकेला:आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए है. पुलिस ने बताया कि ये तीनों अपराधी 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि आदित्यपुर पुलिस ने सालडीह बस्ती में बीजेपी नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में कार्रवाई की है. पुलिस ने घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी को धर दबोचा. इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 04 जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है.