Live

सरायकेला में ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापा

35 करोड़ लोन फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में ED की दबिश

A
archana singhलेखक

सरायकेला: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 33 करोड़ के बहुचर्चित घोटाले से जुड़े मामले में ED की टीम ने दबिश दी है.ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी चल रही. 35 करोड़ लोन से जुड़े मामले की जांच कर रही हैं. यह पूरा मामला वर्ष 2019 का है. ब सरायकेला स्थित कोऑपरेटिव बैंक की शाखा से करोड़ों रुपये के फर्जी ऋण वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी.

बताया जा रहा हैं की झारखण्ड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को सरायकेला में छापेमारी की. रांची से पहुंची ED की टीम ने पटनायक टोला स्थित कारोबारी संजय कुमार डालमिया के आवास पर सुबह दबिश दी. टीम ने घर में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी अन्य सामग्रियों की जांच शुरू की.

मामला बैंक से कथित तौर पर अनियमित तरीके से लोन दिए जाने और उसके भुगतान से जुड़ा है. जांच एजेंसी बैंकिंग लेन-देन,ऋण से संबंधित दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं. आरोप है कि डालमिया ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अनियमित तरीके से लोन लिया और उसका भुगतान नहीं किया. इस मामले में 3 अप्रैल 2026 को ACB की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपियों को सजा भी सुनाई थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें